राज्य
शॉर्ट सर्किट से कपड़ों की फैक्ट्री में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर हुआ राख
By Deshwani | Publish Date: 28/5/2019 4:03:09 PMनोएडा। नोएडा सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी में आज सुबह अचानक आग लग गयी जिसमें लाखों का नुकसान होने का अनुमान है।
मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-63 के डी-159 में नवीन एक्सपोर्ट कंपनी में आज सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर अचानक आग लग गई। घटना के समय कंपनी में एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं था, इस कारण कोई हताहत नहीं हुआ है। अरुण कुमार सिंह के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आठ दमकल की गाड़ियां भेजी गईं थी। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
आरंभिक जांच में घटना का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। निश्चित रूप से जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कंपनी के अन्य दस्तावेज की जांच की जा रही है। कंपनी के मालिक नवीन कुमार ने बताया कि इस अग्निकांड में कंपनी की लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति जल गयी है। कंपनी के प्रथम एवं द्वितीय तल पूरी तरह जल गए हैं।