ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
नवीन पटनायक 29 को पांचवी बार लेंगे ओडिशा के मुख्यमंत्री की शपथ
By Deshwani | Publish Date: 27/5/2019 4:45:55 PM
नवीन पटनायक 29 को पांचवी बार लेंगे ओडिशा के मुख्यमंत्री की शपथ

भुवनेश्वर। आगामी 29 मई को नवीन पटनायक पांचवी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। भुवनेश्वर की युनिट-3 स्थित प्रदर्शनी मैदान में सुबह 10.30 बजे यह शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें नवीन पटनायक व उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी शपथ ग्रहण करेंगे।

 
नवीन पटनायक ने 24 मई को अपना त्यागपत्र राज्यपाल को सौंपा था। राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। इसके बाद बीजद विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने के बाद नवीन पटनायक ने राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने उनका दावा सही पाते हुए आगामी सरकार बनाने का न्योता दिया है। इसी क्रम में नवीन पटनायक बुधवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में पांचवी बार शपथ लेंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS