राज्य
गठबंधन सरकार को सुरक्षित रखने के लिए मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं मुख्यमंत्री कुमारस्वामी
By Deshwani | Publish Date: 27/5/2019 4:44:24 PMबेंगलुरु। गठबंधन सरकार को सुरक्षित रखने के लिए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं, ताकि कुछ मंत्रियों से इस्तीफा लेकर असंतुष्ट विधायकों को मंत्री पद दिया जाएं।
वर्तमान में कई विधायक असंतुष्ट हैं, जो गठबंधन सरकार की स्थिरता को खतरे में डाल सकते हैं। असंतुष्ट विधायकों में से अधिकांश की मंत्री पद की लालसा है। सरकार पूर्व में आये संकट के समय भी इस फॉर्मूले को अपनाने वाली थी लेकिन उस समय संकट टल गया था।
फिलहाल मंत्रिमंडल में तीन पद रिक्त हैं और जेडीएस और कांग्रेस के कुछ मंत्री पद छोड़ सकते हैं। राज्य में मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा के लिए कांग्रेस ने बुधवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है।