ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
सोनिया गांधी ने रायबरेली की लोगों को दिया धन्यवाद, चुनौतियों से लड़ने का किया वादा
By Deshwani | Publish Date: 25/5/2019 3:18:27 PM
सोनिया गांधी ने रायबरेली की लोगों को दिया धन्यवाद, चुनौतियों से लड़ने का किया वादा

रायबरेली। पांचवी बार लोकसभा चुनाव जीतने पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली के मतदाताओं को धन्यवाद दिया है और विश्वास व्यक्त किया है कि कांग्रेस सभी चुनौतियों को जनता के भरोसे पार करेगी।
 
जिलाअध्यक्ष के माध्यम से जाारी पत्र में उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के एक एक कार्यकर्ता व सपा, बसपा सहित सभी का दिल से धन्यवाद करती है जिन्होंने उनपर एकबार  फिर विश्वास जताया है। रायबरेली की जनता को अपना परिवार व असली धरोहर बताते हुए सोनिया ने कहा है कि उन्होंने हमेशा इसका ख्याल रखा है और आगे भी अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगी।
 
सोनिया गांधी ने आने वाले दिनों की मुश्किलों की ओर आगाह करते हुए कहा कि लड़ाई कितनी भी लंबी हो उसे जनता के बल पर जरूर जीता जा सकता है।पत्र में उन्होंने कांग्रेस के पूर्वजो की परंपरा का पालन करते हुए बुनियादी मूल्यों की रक्षा करने का भी भरोसा दिया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS