ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
लोकतंत्र के महाकुंभ को कुशीनगर पुलिस ने सकुशल कराया सम्पन्न
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2019 8:28:48 PM
लोकतंत्र के महाकुंभ को कुशीनगर पुलिस ने सकुशल कराया सम्पन्न

कुशीनगरभानु तिवारी। लोकतंत्र की इस महापर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये कुशीनगर के जनपदवासियों के साथ सभी पुलिसकर्मियों व राजीव नरायण मिश्र, पुलिस अधीक्षक  को बधाई दी है। 

 
यद्यपि उत्तर प्रदेश की गिनती देश के सबसे संवेदनशील सूबे में होती है। यहां कानून व्यवस्था बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता। खासतौर से जब बात लोकसभा चुनाव की हो तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उत्तर प्रदेश की अस्सी लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान के बाद तो यूपी पुलिस सुर्खियों में है। हर तरफ पुलिस के जाबांज जवानों की तारीफ हो रही है। 
 
तारीफ के हकदार तो यूपी पुलिस के कुशीनगर जनपद के मुखिया राजीव नरायण मिश्र भी हैं, जिनके कंधों पर चुनाव में जिले की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी। इस चुनाव के दौरान जनपद में पुलिस के हजारो जवान मुस्तैद रहे। इलेक्शन ड्यूटी के पहले जवानों को खास ट्रेनिंग दिए गए। जवानों को बेहतर पुलिसिंग के साथ मतदाताओं से अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया गया।
 
पुलिस अधीक्षक कुशल नेतृ्त्व में जनपद पुलिस के अधिकारियों से लेकर सिपाही तक सभी ने कड़ी मेहनत और ईमानदारी के साथ ड्यूटी करते हुए लोकसभा चुनावों को पूरा कराया। अंतिम चरण में हुए मतदान में कहीं से भी कोई ऐसी घटना सामने नहीं आई जिसमें सुरक्षा कारणों से मतदान प्रभावित हुआ हो।
 
चुनावों के दौरान तमाम ऐसी तस्बीर सामने आईं जिसमें पुलिस कर्मियों ने मानवता और ड्यूटी के धर्म की मिसाल पेश की। किसी बूथ पर पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग को गोद में उठाकर मतदान कराया। तो किसी ने दिव्यांगों का सहारा बनकर बूथ उन्हें बूथ तक पहुँचाया। इन तस्वीरों के बाद यूपी पुलिस की तारीफ तो बनती है। 
 
कुशीनगर जनपद पुलिस के मुखिया राजीव नारायण मिश्र ने इस लोकतंत्र के महापर्व को सकुशल सम्पन्न कराने में सहयोग करने के लिये जनपदवासियों के साथ ही साथ सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दिया है। जिनके दिन रात की कड़ी प्रयास से इस महायज्ञ में सफलता पायी गयी। यकीनन इस लोकतंत्र के महापर्व के आयोजन के बाद यूपी पुलिस की गिनती देश विदेश के स्मार्ट पुलिस फ़ोर्स में होने लगी है और इसका श्रेय पुलिस मुखिया ओपी सिंह को जाता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS