ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
भाजपा के विजय अभियान में कुशीनगर के विजय कुमार दुबे ने जीत हासिल किया
By Deshwani | Publish Date: 24/5/2019 1:33:26 PM
भाजपा के विजय अभियान में कुशीनगर के विजय कुमार दुबे ने जीत हासिल किया

कुशीनगर। भानु तिवारी। संसदीय सीट कुशीनगर से भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दूबे 3,37560 से  विजयी घोषित किए गए। इन्हें 597039 मत हासिल हुए। जबकि गठबंधन प्रत्याशी नथुनी प्रसाद कुशवाहा को 259479 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह 146151 मत पाकर तीसरे स्थान पर चले गए। जबकि 8297 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। 

 
गुरुवार की सुबह नौ बजे से शुरू हुई मतगणना रात दस बजे तक चली। हाटा विधान सभा के 12 ईवीएम खराब हो जाने की वजह से दिक्कतें उत्पन्न हो गईं। बाद में वीवीपैट की पर्चियों के सहारे वहां मतगणना की गई। कुल 1053309 मतों की गणना की गई। जिसमें भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दुबे को 597039 मत, गठबंधन प्रत्याशी नथुनी प्रसाद कुशवाहा को 259479 मत और कांग्रेस कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह को 146151 मत मिले। 
 
डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार दूबे 337560 मतों से चुनाव जीत गए हैं। इन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद रही। जिसकी वजह से शांतिपूर्ण माहौल में प्रक्रिया संपन्न हुई।
 
किस उम्मीदवार को कितने मिले वोट:-
 
प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम प्राप्त मत
एनपी कुशवाहा गठबंधन-259479,
आरपीएन सिंह कांग्रेस-146151,
विजय कुुमार दुबे भाजपा-597039,
अमीरुद्दीन अपना दल युनाइटेड-8541,
अरविंद यादव भाकपा (माले) 1406,
उमेश सिंह भारतीय शक्ति चेतना पार्टी 1605,
उस्मान पीस पार्टी 2715,
पीसी कुरील इंडियन नेशनल लीग 3072,
डॉ. गणेश गोंड अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी 1831,
राजीव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 8454,
राम प्रताप पूर्वांचल महापंचायत 2369,
ललिता अखिल-भारतीय नवनिर्माण पार्टी-2759,
गुड्डी किन्नर निर्द-5881,
शिव कुमार निर्दल- 3518 और
नोटा-8297
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS