राज्य
कांग्रेस नेता और संसद में विपक्ष के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पराजित
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2019 5:47:24 PMबेंगलुरु। कलबर्गी लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे को भाजपा प्रत्याशी डॉ. उमेश जाधव के हाथों 97,000 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और संसद में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे लोकसभा चुनाव हार गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार उमेश जाधव ने कांग्रेस के इस दिग्गज को हराया। कर्नाटक भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि कर्नाटक भाजपा के उमेश जाधव ने मल्लिकार्जुन खड़गे के राजनीतिक इतिहास का अंत कर दिया है।
उधर, चिक्कबल्लापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बीएन बच्चेगौड़ा ने कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली को हरा दिया है।