ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
उन्नाव में साढ़े तीन लाख मतों से जीते साक्षी महाराज
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2019 3:06:44 PM
उन्नाव में साढ़े तीन लाख मतों से जीते साक्षी महाराज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव का पहला परिणाम उन्नाव लोकसभा सीट का आ गया है। पहले निर्णय में भाजपा के साक्षी महाराज को जीत मिली है। इससे भाजपा समर्थकों के चेहरे खिल उठे। इसके अलावा यूपी में अभी 59 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। इसके उलट अभी तक सपा-बसपा-रालोद गठबंधन को सिर्फ 20 और कांग्रेस को एक मात्र सीट पर बढ़त है।

 
उन्नाव में भाजपा उम्मीदवार साक्षी महाराज को 638907 मत मिले हैं, जबकि दूसरे नम्बर पर गठबंधन उम्मीदवार अरुण शुक्ला को 282659 मत मिले हैं। साक्षी महाराज 356248 मतों से जीत गये हैं। कांग्रेस उम्मीदवार अन्नु टंडन को 165084 मत मिले हैं। चुनावी रूझानों में कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन के कार्यकर्ताओं में काफी निराशा देखने को मिली। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS