राज्य
लोकसभा चुनाव: रामपुर में नहीं चल रहा जया प्रदा का जादू, आजम 75,000 वोट से आगे
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2019 2:49:32 PMनई दिल्ली। लोकसभा चुनाव परिणाम आ रहे हैं। यूपी की रामपुर लोकसभा सीट पर इस बार आजम खान और जया प्रदा के बीच टक्कर है। दोनों ही नेताओं के बीच चुनाव प्रचार अभियान के दौरान बयानबाजी हुई थी। आज चुनाव परिणाम के रुझानों में आजम खान जया प्रदा को मात देते हुए दिख रहे हैं। आजम यहां से करीब 75 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
जया प्रदा रामपुर से बीजेपी की टिकट पर चुनाव मैदान में हैं, वहीं आजम खान सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं। आजम खान ने जया प्रदा को लेकर विवादित टिप्पणी तक कर दी थी, जिसकी वजह से चुनाव आयोग ने उनपर प्रचार बैन भी लगाया था।