राज्य
लोकसभा चुनाव नतीजे: सिंधिया 39 हजार, दिग्विजय 47 हजार वोटों से पीछे
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2019 11:51:10 AMभोपाल। 17वीं लोकसभा के चुनाव के लिए वाेटों की गिनती जारी है। रुझान बता रहे हैं कि देश में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार कोई पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में आ गई है। भाजपा को पिछली बार 282 सीटें मिली थीं। इस बार भी वह 280 से आगे दिख रही है।
इस बार एग्जिट पोल्स के अनुमान सही रहे। 10 में से 9 एग्जिट पोल्स में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने के अनुमान जाहिर किए गए थे। मप्र में भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह 44 हजार तो गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया 39 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।