ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
लोकसभा मुकाबला: शुरूआती रुझान में सभी हरियाणा के 10 सीटों पर भाजपा आगे
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2019 10:49:16 AM
लोकसभा मुकाबला: शुरूआती रुझान में सभी हरियाणा के 10 सीटों पर भाजपा आगे

चंडीगढ़। आज सुबह 8 बजे प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर मतों की गिनती शुरू हुई। शुरूआती एक घंटे में भाजपा के सभी उम्मीदवार लीड में चल रहे हैं। 8 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार मुकाबले हैं, जबकि हिसार में निवर्तमान सांसद दुष्यंत चौटाला दूसरे स्थान पर हैं।

 
अहम पहलू यह भी है कि सबसे हॉट सीट सोनीपत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा करीब 9500 वोटों से पीछे रहे हैं। रोहतक संसदीय सीट पर निवर्तमान सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा करीब 1743 वोटों से आगे चल रहे हैं  भाजपा उम्मीदवार अरविंद शर्मा अभी पीछे चल रहे हैं। 
 
चुनाव आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक अंबाला से भाजपा उम्मीदवार रतनलाल कटारिया 9446 वोटों, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मवीर सिंह 23621 वोटों, फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर 14177 वोटों, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह 20744 वोटों, हिसार से बृजेंद्र सिंह 12634 वोटों, करनाल से संजय भाटिया 41696 वोटों, कुरुक्षेत्र से नायब सैनी 25679 वोटों व सिरसा से सुनीता दुग्गल 16333 वोटों से आगे चल रही हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS