ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
मध्यप्रदेश: प्रियंका गांधी ने महाकाल की विशेष पूजा की; कमलनाथ भी रहे मौजूद
By Deshwani | Publish Date: 13/5/2019 4:33:14 PM
मध्यप्रदेश: प्रियंका गांधी ने महाकाल की विशेष पूजा की; कमलनाथ भी रहे मौजूद

इंदौर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज उज्जैन पहुंचीं। यहां बाबा महाकाल के मंदिर में उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की। उनके साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहे। उज्जैन में प्रियंका ने 2 किमी लंबा रोड शो किया। प्रियंका आज रतलाम में जनसभा को संबोधित करेंगी। शाम को वे इंदौर में रोड शो भी करेंगी।

 
प्रियंका गांधी इंदौर होते हुए उज्जैन पहुंचीं। इंदौर एयरपोर्ट पर मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनकी अगवानी की। प्रियंका के साथ महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा, मप्र महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल समेत तमाम नेता मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, मंदिर के पुजारियों ने प्रियंका से पंचामृत पूजन कराया। 
 
शाम को इंदौर में प्रियंका गांधी रोड शो करेंगी। यहां करीब 4 किलोमीटर का रोड शो होगा। प्रियंका के दौरे से कांग्रेस पार्टी को मालवा और निमाड़ के अंतर्गत आने वाली आठ सीटों इंदौर, रतलाम, धार, खरगोन, मंदसौर, देवास, उज्जैन और खंडवा सीटों पर फायदा होने की उम्मीद है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS