ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
बंगाल में ‘दीदी’का कहर, ममता का‘मीम’पोस्ट बनाने वाली भाजयुमो की कार्यकर्ता गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 13/5/2019 10:55:46 AM
बंगाल में ‘दीदी’का कहर, ममता का‘मीम’पोस्ट बनाने वाली भाजयुमो की कार्यकर्ता गिरफ्तार

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मीम बना कर फेसबुक पर पोस्ट करने के आरोप में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक कार्यकर्ता को हावड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

 
भाजयुमो की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा के खिलाफ दासनगर पोलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराया गया था। इसमें प्रियंका पर आरोप है कि उसने प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला लुक की तस्वीर को फोटो शॉप करके उसकी जगह ममता बनर्जी की तश्वीर लगा कर अपने फेसबुक अकांउट से पोस्ट किया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और हावड़ा कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिन के पुलिस हिरासत में भेज दिया।
 
 
मामले में प्रियंका की मॉ ने कहा कि प्रियंका के साथ ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उसका संबंध भाजपा से है। अगर वह टीएमसी से जुड़ी रहती तो ऐसा कुछ भी नहीं होता। वहीं, भाजयुमों प्रमुख ओम प्रकाश सिंह ने इस घटना को शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जहां सभी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है। ममता बनर्जी लोगों के अधिकारों का हनन कर रही हैं।
 
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में त्रिणमूल की सरकार बनने के बाद इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। सबसे पहला मामला टीएमसी की सरकार बनते ही 2011 में सामने आया जब जादवपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अंबिकेश महापात्रा को टीएसी पर कार्टून बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।  
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS