ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
RDC NGO की फाउंडर साक्षी केजरीवाल जैन द्वारा कनॉट प्लेस दिल्ली में हुआ होम मेकर्स के लिए खास कार्यक्रम
By Deshwani | Publish Date: 12/5/2019 5:52:10 PM
RDC NGO की फाउंडर साक्षी केजरीवाल जैन द्वारा कनॉट प्लेस दिल्ली में हुआ होम मेकर्स के लिए खास कार्यक्रम

नई दिल्ली हृदयानंद सिंह यादव। आज दिनांक 11.05.2019 को RDC, Rocking Divas Club, NGO की फाउंडर मेंबर साक्षी केजरीवाल जैन द्वारा कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में एक बहुत ही शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें होम मेकर्स के भीतर छिपी प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम की आन - बान - शान रहे बॉलीवुड के बेहद प्रसिद्ध सेलिब्रिटीज मुकेश बहर और विमी मेहता जी। 

 
इस बेहतरीन आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही होम मेकर्स के साथ - साथ कामकाजी महिलाओं जैसे डॉक्टर, साइंटिस्ट, हिंदी ऑफिसर सरीखी अनेक प्रतिभा संपन्न महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
 
उन्हीं कामकाजी महिलाओं में एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में राजभाषा अधिकारी के पद पर कार्यरत डॉ संगीता शर्मा ' अधिकारी ' जो एक कवयित्री व साहित्यकार है। उन्होंने भी आज मातृत्व दिवस के अवसर पर ब्रह्मांड की समस्त मां को समर्पित अपनी पुरस्कृत कविता " टुकड़ा - टुकड़ा होती धूप और मां "  से इस कार्यक्रम का आगाज किया और सशक्त महिलाओं को समर्पित अपनी एक कविता " मैं भी आदतन ढीठ हूं "  का बेहतरीन काव्य पाठ किया। साथ ही माहौल के अनुकूल अपनी एक स्वरचित पैरोडी का भी सस्वर गायन किया। जिसकी सभी ने भूरी - भूरी प्रशंसा की। 
 
कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन  आरडीसी क्लब की फाउंडर मेंबर साक्षी केजरीवाल जैन द्वारा किया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS