ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
भारत को दहलाने वाले आज डर-डर कर जीने को मजबूर: नरेंद्र मोदी
By Deshwani | Publish Date: 12/5/2019 3:51:57 PM
भारत को दहलाने वाले आज डर-डर कर जीने को मजबूर: नरेंद्र मोदी

कुशीनगर। भानु तिवारी। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए खुलासा किया कि आखिर देश मोदी को क्यों वोट दे रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को दहलाने वाले आज डर-डर कर जीने को मजबूर हैं। वो डर रहे हैं इसलिए देश की हिम्मत बढ़ रही है और इसलिए देश मोदी को वोट दे रहा है।

 
उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारत की जो गूंज सुनाई दे रही है, देश इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को और मोदी को वोट दे रहा है। आतंक के खिलाफ जो सीधी लड़ाई हम लड़ रहे हैं उसके लिए देश कमल के निशान पर बटन दबा रहा है, मोदी को वोट दे रहा है। 
 
देश सुरक्षित रहे इसका हिसाब लेने को मुझे बिठाया है। आतंकी कहीं हो घुस कर मारा जाएगा। सपा-बसपा के लोग गली के गुंडों से नहीं लड़ सकते हैं।
 
 उनहोंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार है वहाँ दलित बेटी के साथ बलात्कार हुआ। दलित की बात करने वाली बसपा कयो नहीं राजस्थान सरकार से अपना समर्थन वापस ले रही है। उनके सहारे राजस्थान की कांग्रेसी सरकार चल रही है। बेटियों पर अत्याचार करने वालो को चौकीदार ने फांसी की सजा की वयवस्था की। महामिलावटी की भी चर्चा की। मिलावटी लोग मुझे पानी पी कर कोस रहे हैं। गालियाँ दी जा रही है। ये लोग मेरी जाति का सर्टिफिकेट मांग रहे हैं।
 
 उनहोंने कहा कि मेरी जाति अति पिछड़ा है देश को गरीब से आगे बढ़ाना है इस लिए मेरी जाति गरीब है। गरीबी का दर्द देखा है। 
उनहोंने अपने कार्य काल के कार्यो गिनाया। जिसमें ढाई करोड़ परिवार को मुफ्त बिजली, पांच लाख तक आयुषमान योजना में गरीबों का ईलाज आदि। 
 
 इंसेफेलाइटिस से गरीब के बच्चे मरते थे। इसकी रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार के साथ मिलकर साफ-सफाई से लेकर इलाज तक का इंतजाम किया। पहली बार टीकाकरण में जेई का टीका जोड़ा गया। आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के जरिए माताओं के स्‍वास्‍थ्‍य पर नजर रखी जा रही है। आयुष्मान के तहत इलाज की सुविधा मिली। बस्ती में मेडिकल कालेज, गोरखपुर में एम्स, वाराणसी में कैंसर अस्पताल शुरू किया। किसान के खाते में सम्मान राशि जा रही है।  
 
23 मई के बाद इसमें 5 एकड़ बंदिश समाप्त होगी। पूरा विश्‍वास है कि 23 मई को आप सबके समर्थन से केंद्र में फिर एक बार एनडीए की सरकार बनेगी। पीएम मोदी ने कहा, पांच चरण के मतदान हो चुके हैं और विरोधी चारों खाने चित हैं। बौखलाएं हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इस चौकीदार पर लोगों का इतना प्यार क्यों उमड़ रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS