राज्य
प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के हर तबके को विकास के साथ जोड़ा: योगी आदित्यनाथ
By Deshwani | Publish Date: 11/5/2019 1:41:17 PMगोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस को विकास से कोई मतलब नहीं है। मोदी ने देश के अन्दर हर गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं को विकास के साथ जोड़ा है। सारी की सारी योजनाएं आजादी के 70 साल तक आम आदमी तक नहीं पहुंची। वह गोरखपुर में आज आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
योगी ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में गुंडागर्दी, आगजनी की घटनाएं आम बात हो गयी थीं। हमारी सरकार किसी के जीवन के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। अपराधियों का स्थान जेल के अंदर होगा।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में सिर्फ मोदी की मांग है। फिर एक बार मोदी सरकार देश का नारा बन चुका है। क्योंकि प्रधानमंत्री ने विकास को गली-गली तक पहुंचाया है। पहले सरकारी योजनाओं में डकैती पड़ती थी। भाजपा सरकार ने भूमाफियाओं से जमीन खाली कराई। गठबंधन तथा कांग्रेस का विकास से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि गंठबंधन 23 मई के बाद नजर नहीं आएगा।