ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
17 पेटी हरियाणा निर्मित अवैध शराब के साथ दो शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 10/5/2019 6:36:06 PM
17 पेटी हरियाणा निर्मित अवैध शराब के साथ दो शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार

 कुशीनगर। भानु तिवारी। जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अवैध शराब तस्करी के विरुध्द अभियान में सत्रह हरियाणा निर्मित अबैध शराब की पेटी बरामद सहित दो शातिर शराब तसकर को गिरफ्तार की है।   कुशीनगर पुलिस ने शुक्रवार को थाना तरयासुजान पुलिस टीम द्वारा ग्राम रामकरन पट्टी के पास से विनोद तिवारी के झोपङी से हरियाणा निर्मित 17 पेटी देशी रंगीन शराब बरामद किया है।

 
 गिरफ्तार अभियुक्तो में विनोद तिवारी पुत्र स्व0 विश्वनाथ तिवारी साकिन रामकरन पट्टी थाना तरया सुजान, रमेश पुत्र विधिचन्द गोङ साकिन चखनी दुखी मिश्र थाना तरया सुजान कुशीनगर है। बरामदगी समानों में 17 पेटी में कुल 816 शीशी देशी रंगीन शराब हरियाणा निर्मित (माल्टा ) जिसकी कुल मात्रा 146.88 लीटर है। 
 
इस   संबंध में पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना तरयासुजान  पर मु0अ0सं0 256/19 धारा 60 आबकारी एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर दोनों गिरफ्तार अभियुक्तो को जेल भेज दिया गया है। 
 
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक  सुशील कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह, आरक्षी मनोज कुमार यादव, का0 मानवेन्द्र सिंह शामिल थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS