ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
प्रियंका गांधी ने कहा- कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को मिलेगा रोजगार
By Deshwani | Publish Date: 10/5/2019 3:42:49 PM
प्रियंका गांधी ने कहा- कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को मिलेगा रोजगार

संतकबीरनगर (यूपी)। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता की पार्टी की सरकार जनता से किये वायदे भूल गयी। केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार दिया ​जायेगा। गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ का बकाया है। किसान कर्ज में डूब रहे हैं।

 
वह संतकबीरनगर से कांग्रेस उम्मीदवार भालचंद यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा को आज संबोधित कर रही थी। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा ने दो करोड़ रोजगार का वायदा किया था जो पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि न्याय योजना के तहत गरीब परिवारों को 72 हजार रुपये सालाना देकर गरीबों को गरीबी से निकालने का प्रयास किया जायेगा। इसके अलावा सरकारी पाठशाला में 12वीं तक मुफ्त शिक्षा दी जायेगी। अस्पतालों में जांच व इलाज मुफ्त होगा।
 
उन्होंने कहा, नौजवानों को कोई भी नया काम शुरू करने पर तीन साल तक सरकार से अनुमति लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। देश में 24 लाख सरकारी रोजगार खाली पड़े हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर उनको एक वर्ष के भीतर भरा जायेगा। मनरेगा को 100 दिन से बढ़ाकर 150 दिन किया जायेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मनरेगा को दुर्बल बनाने का काम किया।
 
प्रियंका ने आरोप लगाया कि आज देश में अहंकारी सरकार है जो देश में नकारात्मकता फैलाती है। झूठे प्रचार और नकारात्मक प्रचार के बहकावे में नहीं आना है। इसलिए प्रचार की असलियत समझिए। कांग्रेस की सरकार में ही जनता का भविष्य मजबूत होगा। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS