राज्य
चुनावी जनसभा के दौरान नवजोत सिद्धू पर महिला ने फेंकी चप्पल, दिखाए काले झंडे!
By Deshwani | Publish Date: 9/5/2019 1:00:52 PMरोहतक। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने रोहतक पहुंचे मंत्री नवजोत सिद्धू भारी विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू हरियाणा के रोहतक में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
जनसभा के दौरान एक महिला ने उनके ऊपर चप्पल फेंक दी। चप्पल फेंके जाने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत महिला को हिरासत में ले लिया। वहीं इसके बाद जब सिद्धू अपनी चुनावी जनसभा खत्म कर वहां से लौटने लगे तो लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। खबर है कि कुछ लोगों ने सिद्धू के काफिले को काले झंडे भी दिखाए।
हिरासत में ली गई महिला से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 'नवजोत सिंह सिद्धू जब भाजपा में थे तो मनमोहन सिंह की बुराई करते थे और आज राहुल गांधी और सोनिया गांधी की तारीफ कर रहे हैं। वो केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। आज देश की मोदी सरकार के कारण पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। इसके बावजदू सिद्धू मोदी सरकार की बुराई कर रहे थे।'