ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
विश्वप्रसिद्ध धाम केदारनाथ के कपाट आम भक्तों के दर्शनार्थ खुले
By Deshwani | Publish Date: 9/5/2019 10:45:49 AM
विश्वप्रसिद्ध धाम केदारनाथ के कपाट आम भक्तों के दर्शनार्थ खुले

 रूद्रप्रयाग। विश्वप्रसिद्ध धाम केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के अनुसार आज सुबह 5.35 बजे आमभक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। इस शुभ अवसर के हजारों भक्त गवाह बने। अब आगामी छह माह तक भोले बाबा की यहीं पूजा होगी और भक्त उनके दर्शन पाएंगे।

 
मंदिर समिति ने आज तड़के चार बजे से ही केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तैयारियां शुरू कर दी थी। बाबा केदार के उत्सव डोली को मुख्य पुजारी केदार लिंग ने भोग लगाने के साथ ही नित-पूजा की। उसके बाद डोली को सजाया गया। केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, वेदपाठियों, पुजारियों, हक-हकूकधारियों की उपस्थिति में कपाट पर वैदिक परंपराओं के अनुसार मंत्रोच्चारण किया गया। ठीक 5.35 बजे सीलबंद कपाट खोल दिए गए। डोली ने मंदिर में प्रवेश किया।
 
सर्वप्रथम पुजारियों एवं वेदपाठियों ने गर्भगृह में साफ-सफाई की। उसके बाद बाबा केदारनाथ मंदिर के अंदर पूजा-अर्चना की गई, फिर भोग लगाया गया और ठीक छह बजे मुख्य कपाट भक्तों के दर्शनाथ खोल दिए गए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS