राज्य
वायुसेना का AN-32 विमान उड़ान के दौरान पार कर गया रनवे, टला बड़ा हादसा
By Deshwani | Publish Date: 8/5/2019 11:47:00 AMमुंबई। मुंबई में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरहसल, भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ान भरते वक्त रनवे को पार कर गया। ये विमान मुंबई से बेंगलुरु के लिए उड़ान भर रहा था।
इस हादसे में किसी भी प्रकार के जान-माल की नुकसान की खबर नहीं है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से भी इस हादसे की पुष्टि कर दी गई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने अपने बयान में कहा है कि भारतीय वायु सेना का AN-32 विमान मंगलवार रात रनवे-27 पर ओवररन कर गया। ये विमान मुंबई से येहलांका एयरफोर्स, बेंगलुरु के लिए उड़ान भर रहा था। घटना के बाद फिलहाल एयरपोर्ट के रनवे नंबर 27 को बंद कर दिया गया है।