ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
देश को चाहिए प्रधानमंत्री मोदी जैसा दमदार एवं निर्भीक नेतृत्व: जावडेकर
By Deshwani | Publish Date: 4/5/2019 4:40:18 PM
देश को चाहिए प्रधानमंत्री मोदी जैसा दमदार एवं निर्भीक नेतृत्व: जावडेकर

जयपुर। भाजपा-नीत एनडीए के पास देश का नेतृत्व करने के लिए नरेंद्र मोदी जैसा ऊर्जावान एवं दमदार व्यक्तित्व है, लेकिन कांग्रेस के पास गठबंधन के बावजूद कोई विकल्प नहीं हैं। देश को कांग्रेस की तरह मजबूर नहीं बल्कि मोदी की तरह मजबूत एवं निर्भीक नेतृत्व की जरूरत है। ये कहना है केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एवं राजस्थान के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर का।

 
जावडेकर ने आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कहा कि हमारी सुशासन की नीति के कारण ही प्रदेश में कई पार्टियों ने भाजपा का समर्थन किया है। देश में हर 10 में से 8 लोग मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद के कार्यकाल में सर्जिकल स्ट्राइक होने का दावा करती है। उस दौरान मौजूदा मंत्री जनरल वीके सिंह सेना प्रमुख थे, लेकिन उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक जैसे किसी भी ऑपरेशन को झूठा बताया है। हालांकि साल 2008 में मुंबई हमले के बाद सेना ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से अनुमति मांगी थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने अनुमति देने से मना कर दिया था। 
 
जावडेकर ने कहा कि संविधान का उल्लंघन करने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस भूल गई है कि आपातकाल के दौरान देश में संविधान का सर्वाधिक उल्लंघन उसने ही किया है। राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों को धमकाते हैं, लेकिन भाजपा के सत्ता में आते ही कांग्रेस के सभी भ्रष्टाचारियों को जेल की हवा खानी पड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान की सभी 25 सीटें जीतेंगे और देशभर में पार्टी को करीब 300 सीटें मिलेंगी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS