ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
बंगाल में हल्का पड़ा चक्रवाती तूफान फानी का असर, बांग्लादेश की ओर बढ़ा
By Deshwani | Publish Date: 4/5/2019 11:22:00 AM
बंगाल में हल्का पड़ा चक्रवाती तूफान फानी का असर, बांग्लादेश की ओर बढ़ा

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान फानी का पश्चिम बंगाल पर कुछ खास असर नहीं हुआ। शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे खड़गपुर के रास्ते राज्य में चक्रवात ने प्रवेश किया था। इसके प्रतिकूल प्रभाव से मेदिनीपुर के दीघा, झाड़ग्राम नदिया और उत्तर व दक्षिण 24 परगना में तेज हवा चली। कुछ जगहों पर पेड़ भी गिरे, लेकिन जान-माल का कोई खास नुकसान होने की खबर नहीं है। हावड़ा, हुगली, पूर्व व पश्चिम बर्दवान और अन्य जिलों में बारिश जरूर लगातार हो रही है। तूफान फानी बांग्लादेश की ओर बढ़ गया है।

 
मौसम विभाग के मुताबिक फानी कोलकाता के करीब 40 किलोमीटर किनारे से निकल गया। हालांकि यहां शुक्रवार सुबह से ही शुरू हुई बारिश शनिवार को भी जारी है, लेकिन इससे कुछ खास असर शहर की व्यवस्था पर नहीं पड़ा। मैदान थाना इलाके में रात में तेज हवा चलने से दो जगहों पर पेड़ टूटकर गिरे हैं। कर्मचारियों ने उसे हटा दिया है। सुबह से कोलकाता में यातायात सामान्य है।
 
मौसम विभाग का अनुमान था कि बंगाल में प्रवेश करने के बाद चक्रवात की गति 100 से 115 किलोमीटर प्रति घंटे होगी, लेकिन यह केवल 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही राज्य में प्रवेश कर सका है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के पूर्वी क्षेत्रीय निदेशक गोकुल चंद्र देवनाथ ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे खड़गपुर के रास्ते चक्रवात ने पश्चिम बंगाल में प्रवेश किया था। 24 घंटे से अधिक समय तक ओडिशा और समुद्र तटीय क्षेत्र के समतल इलाके में चलने की वजह से इसकी गति धीमी हो गई है, इसलिए बंगाल में खास असर नहीं हुआ। रातभर बंगाल के समतल इलाके में हवा चलती रही। कहीं-कहीं बारिश से पानी भर गया है।
 
दास के अनुसार दोपहर 12:00 बजे तक फानी बांग्लादेश पहुंच जाएगा। पश्चिम बंगाल में शनिवार को सारे दिन हल्की बारिश होती रहेगी, लेकिन रविवार सुबह से मौसम सामान्य हो जाएगा। धूप भी खिलेगी। दमदम हवाई अड्डा सेवा सामान्य हो सकती है। मुर्शिदाबाद, नदिया और मालदा के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहां सारा दिन भारी बारिश हो सकती है। बाकी क्षेत्रों में छिटपुट बारिश हो सकती है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS