ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
सोनाक्षी सिन्हा ने मां पूनम सिन्हा के लिए मांगे वोट, बोलीं- हीरोइन की हैसियत से नहीं आई
By Deshwani | Publish Date: 3/5/2019 6:52:05 PM
सोनाक्षी सिन्हा ने मां पूनम सिन्हा के लिए मांगे वोट, बोलीं- हीरोइन की हैसियत से नहीं आई

लखनऊ। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के रोड शो में हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी मां और सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा के सर्मथन रोड शो करके उनके लिए वोट मांगें। इस दौरान सोनाक्षी ने कहा कि वह हीरोइन की हैसियत से नहीं आई बल्कि पूनम सिन्हा की बेटी बनकर आई हैं। सोनाक्षी सिन्हा का भाई कुश और अखिलेश की बड़ी बेटी भी रोडशो में मौजूद रहे।  
 
सोनाक्षी ने आगे कहा, "मेरी मां ने बहुत बहादुरी का कदम उठाया है। जिस तरह से मेरी मां ने हम लोगों का ख्याल रखा है, उसी तरह से आप सबका ख्याल रखेंगी। 
 
बीते मंगलवार को समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन ने भी पूनम सिन्हा के लिए प्रचार किया था। पूनम सिन्हा हाल ही में सपा में शामिल हुई थीं। उनके पति शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा से नाता तोड़कर कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं।
 
पूनम ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने के फैसले पर कहा था कि अखिलेश यादव यूथ आइकॉन हैं और उनके विकास कार्यों से प्रभावित होकर सपा में शामिल हुई हैं। पूनम ने बहुत पहले साफ कर दिया था कि शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा दोनों उनके लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
 
रोड में भारी भीड़ नजर आई। 6 किमी लंबा रोड शो तीन विधानसभाओं से होकर गुजरा। सोनाक्षी की एक झलक पाने के लिए सड़क पर लोगों का हुजूम उमड़ा। रोड में शत्रुघ्न सिन्हा नजर नहीं आए। हालांकि पूनम सिन्हा के नामांकन के दौरान आयोजित रोड शों में शत्रुघ्न ने भाग लिया था जिसके बाद लखनऊ से कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद कृष्णम ने सवाल उठाए थे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS