राज्य
घूंघट पर दिए बयान से पलटे जावेद अख्तर, दी सफाई
By Deshwani | Publish Date: 3/5/2019 3:27:32 PMभोपाल। गीतकार जावेद अख्तर राजधानी भोपाल में एक प्रेस कांफ्रेंस में बुर्के और घूंघट पर दिए अपने बयान से मुकर गए हैं। उन्होंने सफाई देते हुए कहा है कि उनके बयान को तोड़मरोड़कर पेश किया गया है, उनका वह आशय नहीं था।
गीतकार जावेद अख्तर ने गुरूवार को राजधानी भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजयसिंह के समर्थन में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि देश में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन केंद्र सरकार राजस्थान में लोकसभा सीटों के लिए 6 मई को होने वाले मतदान से पहले घूंघट प्रथा पर भी प्रतिबंध लगाए।
उनके इस बयान पर राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। लेकिन जावेद अख्तर शुक्रवार को अपने बयान से पलट गए हैं।
उन्होंने ट्वीट करते हुए अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने अंग्रेजी में लिखा है- 'कुछ लोगों ने मेरे बयान को बिगाड़ने का प्रयास किया है, मैंने कहा था कि हो सकता है श्रीलंका में सुरक्षा के लिहाज से इसे बैन किया गया हो पर वास्तव में ये महिला सशक्तिकरण के लिए जरूरी है। चेहरे का ढंकना बंद होना चाहिए चाहे वो बुर्का हो या घूंघट।' कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजयसिंह के समर्थन में प्रचार के लिए आए जावेद अख्तर ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की थी।