ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, कहा- यूपी में कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर
By Deshwani | Publish Date: 2/5/2019 12:20:27 PM
अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, कहा- यूपी में कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसकी फिक्र नहीं है और वह इन दिनों दिल्ली की हुकूमत बचाने के लिए हवा में जगह-जगह घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों में आगजनी और हत्या की घटनाएं हुई हैं। इसके प्रति शासन-प्रशासन का रवैया पूर्णतया संवेदनहीन है।

 
अखिलेश ने कहा कि कानून-व्यवस्था मामले में हत्या, लूट और बलात्कार जैसी घटनाएं तो भाजपा राज में आम हो गई हैं। बुलंदशहर में एक गल्ला व्यापारी को गोली मार दी गई। कोतवाली सम्भल में एक किसान की गोली मारकर हत्या की गई। अलीगढ़ में सपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुन्नौर के गहर गांव में कुछ बदमाश गेहूं चुराने आए थे, उनको रोकने पर किसान की हत्या कर दी गई।
 
सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लूट और अपहरण की वारदातों की भी संख्या कम नहीं होती है और विभिन्न जनपदों में अपराधिक घटनाओं की बाढ़ आने के बावजूद उनके नियंत्रण में प्रशासन विफल रहा हैं ऐसा लगता है जैसे भाजपा राज में शांति व्यवस्था सिर्फ कानूनी किताबों में दर्ज है, वास्तविकता में उसका कोई अर्थ नहीं है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS