ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में कराई प्रेमी युगल की शादी
By Deshwani | Publish Date: 1/5/2019 7:53:17 PM
पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में कराई प्रेमी युगल की शादी

 कुशीनगर। भानु तिवारी। जिले के कप्तानगंज थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह द्वारा  प्रेमी युगल की शादी कराकर थाना परिसर से विदा किया गया। जिसकी चर्चा क्षेत्र मे जोरो पर है।

 
कप्तानगंज थाना क्षेत्र की अभिलाषा यादव पुत्री स्व. वलिस्टर यादव ग्राम मेहडा का ननिहाल महराजगंज जनपद के ग्राम चमुखी मे है जहाँ वह ननिहाल मे रहती थी। पांच वर्ष पूर्व ननिहाल मे ही सूरज यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव उम्र 24 वर्ष से प्यार हो गया जो काफी दिन तक चोरी चुप्पे चलता रहा।
लगभग दो साल बाद सुरज विदेश कमाने चला गया यह वादा कर कि आने के बाद शादी करेगा।
यह बात लडकी ने अपने परिजनों को बतायी थी। 
 
सुरज पांच साल बाद कमा कर घर आया तो शादी करने से इन्कार कर दिया। जिस पर लडकी ने कप्तानगंज थाना मे तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। जिसको गम्भीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने उपनिरीक्षक भगवन सिंह व उप निरिक्षक निरंजन राय को मामले के निस्तारण के लिए लगाया जिस दोनो उपनिरिक्षको ने दोनो परिवार के परिजनों को समझा बुझा कर शादी के लिए राजी किया। जिसकी शादी थाना परिसर मे बुद्धवार को हुयी और पुलिसकर्मीयो ने आशीर्वाद देकर विधि विधान से विदा किया। जिसकी चर्चा क्षेत्र मे जोरो पर है।
 
इस वावत प्रभारी निरिक्षक राहुल सिंह ने कहा दोनो परिवार को शादी के लिए राजी कर शादी करायी गयी है सभी ने आशीर्वाद दिया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS