ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
महिलाओं की सुरक्षा भाजपा के हाथों ही: भाजपा
By Deshwani | Publish Date: 28/4/2019 10:58:08 PM
महिलाओं की सुरक्षा भाजपा के हाथों ही: भाजपा

 कुशीनगर। भानु तिवारी। जनता में कांग्रेस व गठबंधन में विश्वास नहीं है। उक्त बातें भाजपा के रामकोला विधानसभा में  मंडल अध्यक्ष सुनीता सिंह गौड़ ने कही। महिलाओं की सुरक्षा भाजपा के हाथों ही है।चुनावी रणनीति के तहत ही  की है। 

 
बैठक में नरेंद्र मोदी के विकास के कार्यों को ग्रामीण महिलाओं के समक्ष प्रस्तुत किया एवं उन्हें भाजपा को वोट देने के लिए एवं विजय दुबे  को कुशीनगर जिले से विजयी बनाकर  नरेंद्र मोदी को मजबूत बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट देने का अपील किया। 
सुनीता सिंह गौड़  ने कांग्रेस एवं गठबंधन पर हमला करते हुए बोला कि यदि आज मायावती या प्रियंका वाड्रा निर्भीक होकर चुनाव में यदि जनसंपर्क कर रहे हैं तो उन्हें कहीं ना कहीं विश्वास है की मोदी सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। 
 
इसी क्रम में भारतीय ग्रामीण महिला संघ के सचिव एवं सेंट एंथोनी कान्वेंट स्कूल संस्था के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध कुमार गौड़ जी ने कहा कि ""भारतीय ग्रामीण महिला संघ की समस्त महिला कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं उससे जुड़ी इस जिले की समस्त महिला सदस्य हमारी चेयरमैन सुनीता सिंह गौड़ की आवाहन पर इस बार हमारी गैर राजनीतिक संगठन  नरेंद्र मोदी जी के कार्यों को देखते हुए भाजपा के पक्ष में वोट डालकर जिताने का कार्य करते हुए नरेंद्र मोदी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। 
 
इस बैठक में भारतीय ग्रामीण महिला संघ की जिला कार्यवाहक गीता देवी, जिला संयोजक सुरेंद्र कुमार राय , रामकोला विधानसभा संयोजक इमरान अली , महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री विद्यावती देवी,मंडल उपाध्यक्ष सरिता देवी ,एवं समस्त महिला मोर्चा की पदाधिकारी गण एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS