ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी भाजपा में हुए शामिल
By Deshwani | Publish Date: 26/4/2019 2:58:42 PM
मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी भाजपा में हुए शामिल

नई दिल्ली। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने यहां पार्टी कार्यालय में पटका पहनाकर उनका भाजपा में स्वागत किया। 

 
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, भाजपा के उपाध्यक्ष श्याम जाजू केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, पश्चिमी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस सहित अनेक पार्टी नेता मौजूद थे। दलेर मेहंदी को भाजपा में शामिल कराने के पीछे हंसराज हंस की भूमिका को अहम माना जा रहा है। 
 
दलेर मेहंदी पंजाबी गायक होने के साथ-साथ भाजपा उम्मीदवार हंसराज हंस के समधी भी हैं। हंसराज हंस के पुत्र नवराज हंस और दलेर मेहंदी की पुत्री अवजीत कौर की 2017 में शादी हुई थी। दलेर मेहंदी के भाजपा में शामिल होने के मौके पर उनके दामाद नवराज हंस भी उपस्थित थे।
 
माना जा रहा है कि दलेर मेहंदी को भी पंजाब की किसी सीट से भाजपा मैदान में उतार सकती है, क्योंकि दिल्ली में 12 मई को मतदान है और यहां से चुनाव लड़ने की कोई संभावना नहीं है, ऐसे में भाजपा उन्हें पंजाब की किसी सीट से उतार सकती है। 
 
गौरतलब है कि पंजाबी सिंगर व कंपोजर दलेरी मेहंदी का बिहार की राजधानी पटना से नाता बहुत पुराना है। दलेर का जन्म 18 अगस्त 1967 में पटना साहिब में हुआ था। उनका बचपन पटना की गलियों में गुजरा है। पटना सिटी स्थित संगीत सदन व मुकुट संगीत स्कूल से संगीत की शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने लंबे समय तक तख्त श्री हरमंदिर साहिब में शबद कीर्तन किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS