राज्य
जन शिकायत निस्तारण में पूरे प्रदेश में कुशीनगर जिला आगे
By Deshwani | Publish Date: 19/4/2019 6:41:13 PMकुशीनगर। भानु प्रताप तिवारी।
माह मार्च में जनपद कुशीनगर ने आईजीआरएस प्रणाली के अन्तर्गत जन शिकायत निस्तारण में पूरे प्रदेश के जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। समय-समय पर अधिकारियों द्वारा समीक्षा कर आईजी आरएस सेल को सक्रिय किया गया।
आईजी आरएस सेल में नियुक्त कर्मियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुशीनगर की रैंकिग पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया गया। पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र ने IGRS में कार्य कर रहे सभी पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया। जिन पुलिस कर्मियों को समानित किया गया है उनमें उ0नि0 संजय कुमार मिश्र प्रभारी आईजीआरएस , कां0 रामभवन सिंह, कां0 धीरज मिश्रा व महिला का0 महिमा पाण्डेय है।