ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
मोदी के नेतृत्व में भारत बनेगा न्यू इंडिया: उपमुख्यमंत्री
By Deshwani | Publish Date: 18/4/2019 9:10:32 PM
मोदी के नेतृत्व में भारत बनेगा न्यू इंडिया: उपमुख्यमंत्री

 कुशीनगरभानु तिवारी

कुशीनगर। जिले के पडरौना नगर के उदित नारायण डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विजय लक्ष्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए सूबे के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत न्यू इंडिया बन रहा है। जिसमें युवाओं के रोजगार के लिए अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने विपक्षियों पर हमला बोलते हुए कहा कि आज भले ही सपा बसपा आपस में गठबंधन कर लिए हो पर अंदर खाने सपा - बसपा से द्वेष रखती है तो इन दोनों से काँग्रेस। ऐसे में इनके बहकावे में आने की जरूरत नहीं है।
 
            उपमुख्यमंत्री शर्मा ने राफेल पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राहुल गांधी बार-बार झूठ बोलते हुए कहते कि चौकीदार चोर है। जबकि विकास करने वाला चौकीदार हमारा प्योर है और सारे विपक्षी सब चोर है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए विकास परख योजनाएं चलाई। पूरे देश में लाखो शौचालय बनवाने वाले मोदी पर विपक्ष उंगलियां उठा रहा है। जबकि इसके पूर्व बाकी सरकारों ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर क्यों कार्य नहीं किया ? विपक्षियों के लिए इस बार मोदी की लहर नहीं, कहर है।
 
 उन्होंने कहा कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सराहनीय प्रयास किया है। जो आपके बच्चों का भविष्य उज्जवल करेगा। पूर्व की भांति किताबों के मूल्य अब अधिक नहीं है बल्कि किताबों के मूल्य में काफी गिरावट आई है। अब शिक्षा सस्ता हुआ है। 
 
आजम खां का नाम लिए बिना वे आजम खान पर भी खूब बरसे और कहा कि वे कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने वरिष्ठों का सम्मान नहीं करते। जबकि हकीकत यह है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने वरिष्ठों का सम्मान करती है। यही कारण है कि किसी भी कार्यक्रम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी , दीनदयाल उपाध्याय , अटल बिहारी वाजपेई , लालकृष्ण आडवाणी को प्रणाम कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाता है।
 
 प्रदेश की सरकार बंद चीनी मिलों को चलाने के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है। सपा बसपा की 22800 करोड़ रूपये के किसानों का बकाया गन्ना का भुगतान इस सरकार ने किया है। सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में साफ तौर से कह दिया है कि गन्ना किसानों के लिए चीनी मिल पर या पर्ची में किसी भी प्रकार की कोताही यदि हुई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही होगी।
 
 सम्मेलन को युवा कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉक्टर विभ्राट चंद्र कौशिक, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय, भाजपा के प्रत्याशी विजय कुमार दुबे आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही व संचालन भाजपा के जिला महामंत्री मारकण्डेय शाही ने किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS