ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
ओडिशा में विधानसभा की 35 और लोकसभा की 5 सीटों पर मतदान जारी
By Deshwani | Publish Date: 18/4/2019 11:11:04 AM
ओडिशा में विधानसभा की 35 और लोकसभा की 5 सीटों पर मतदान जारी

भुवनेश्वर। ओडिशा में दूसरे चरण के दौरान विधानसभा की 35 सीटों के लिए मतदान जारी है। इसके अलावा सूबे की 5 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। सत्तारूढ़ बीजेडी (बीजू जनता दल) जहां एक बार फिर सत्ता में आने के लिए मजबूती से चुनावी मैदान में डटी है। सूबे में मुख्य लड़ाई बीजेडी और बीजेपी के बीच दिख रही है। हालांकि कांग्रेस भी सूबे में बेहतर प्रदर्शन के लिए जोर-शोर से जुटी है। बता दें कि ओडिशा में विधानसभा की 147 और लोकसभा की 21 सीटों के लिए चार चरणों में वोटिंग होगी। 

 
ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। पांच लोकसभा और 35 विधानसभा सीटों के लिए एक साथ मतदान हो रहा है। माओवाद प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों में शाम चार बजे और बाकी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शाम छह बजे होगा। लोकसभा की पांच सीटों आस्का, बरगढ़, बलांगीर, कंधमाल और सुंदरगढ़ में लोग वोट डालने के लिए कतार पर खड़े हैं। शामिल है।। 
 
पोलसरा, कविसूर्यनगर, खलिकोट, आस्का, सोरडा, सानखेमुंडी, हिंजिली, बरगढ, पद्मपुर, बिजेपुर भटली, अताबिरा, झारसुगुडा, ब्रजराजनगर, बलांगीर, लोइसिंहा, टिटिलागढ, पाटनागढ, कंटाबांजी, सोनपुर, वीरमहाराजपुर, फुलबाणी, जी उदयगिरि, बालिगुडा, बौद्ध, कंटामाल, भंजनगर, दशपल्ला, सुंदरगढ, तलसरा,राजगांगपुर. राउरकेला, रघुनाथपल्ली, वीरमित्रपुर और बणाई विधानसभा सीट पर भी वोटिंग जारी है। पांच लोकसभा सीटों के लिए 35 और 35 विधानसभा सीटों में 244 उम्मीदवार मैदान में हैं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS