ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
भोपाल से दिग्विजय को चुनौती देंगी साध्वी प्रज्ञा सिंह, भाजपा ने घोषित किए चार और उम्मीदवार
By Deshwani | Publish Date: 17/4/2019 6:11:59 PM
भोपाल से दिग्विजय को चुनौती देंगी साध्वी प्रज्ञा सिंह, भाजपा ने घोषित किए चार और उम्मीदवार

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से होगा। 

 
इसके अलावा पार्टी ने गुना से डॉ केपी यादव, सागर से राज बहादुर सिंह और विदिशा से रमाकांत भार्गव को उम्मीदवार बनाया है। 2014 में विदिशा से सुषमा स्वराज ने जीत दर्ज की थी, किंतु इस बार उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। इस कारण इस सीट पर नया उम्मीदवार घोषित किया गया है।
 
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा ने आज मध्य प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
 
गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा और दिग्विजय सिंह को एक-दूसरे का धुर विरोधी माना जाता है। दिग्विजय सिंह कांग्रेस के उन चुनिंदा नेताओं में से एक हैं जिन्होंने यूपीए सरकार के दौर में 'भगवा आतंकवाद' के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था। शायद यही वजह है कि साध्वी प्रज्ञा चुनावी बिसात पर दिग्विजय सिंह को चुनौती देना चाहती हैं। साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव ब्‍लास्‍ट की आरोपी हैं।
 
साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर और दिग्विजय का मुकाबला इसलिए भी दिलचस्‍प होने वाला है क्‍योंकि दिग्विजय सिंह 16 साल बाद चुनाव लड़ने जा रहे हैं। 1993 से 2003 तक लगातार 10 सालों तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह 2003 के बाद से अबतक किसी भी लोकसभा या विधानसभा चुनाव में नहीं लड़े हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS