राज्य
एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हृदयगति रुकने से मौत
By Deshwani | Publish Date: 17/4/2019 10:13:15 AMनई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की मंगलवार को हृदयगति रुक जाने के कारण मौत हो गई। वो 40 साल के थे।
दक्षिणी दिल्ली के उपायुक्त विजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रोहित शेखर तिवारी को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में अचानक तबीयत बिगड़ जाने के चलते लाया गया था। मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने मंगलवार शाम 5.50 बजे उसे मृत घोषित कर दिया।
उल्लेखनीय है कि रोहित शेखर एनडी तिवारी और उज्जवला तिवारी के पुत्र थे। उन्हें खुद को एनडी तिवारी का जैविक पुत्र साबित करने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। इसके बाद तिवारी ने उन्हें अपना पुत्र मानते हुए उज्जवला से विवाह किया था।