ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
कुशीनगर में सप्लाई टिकट को लेकर मचा हाहाकार, सीनियर सी डी आई को किसानों ने बंधक बनाया
By Deshwani | Publish Date: 16/4/2019 6:49:41 PM
कुशीनगर में सप्लाई टिकट को लेकर मचा हाहाकार, सीनियर सी डी आई को किसानों ने बंधक बनाया

भानु तिवारीकुशीनगर

कुशीनगर। सप्लाई टिकट नहीं मिलने से जिले में हाहाकार मचा हुआ है। नाराज किसानों ने मंगलवार को गन्ना विकास समिति पडरौना में ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी को बंधक बना लिया। किसानों ने सचिव पर एक समिति क्षेत्र में मनमानी तरीके से पक्ष व कालम निर्धारण करने का आरोप लगाया। किसानों ने शीघ्र सप्लाई टिकट जारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

 
 
जिले में भटवलिया क्षेत्र के किसान पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल सिंह के नेतृत्व में दोपहर बाद पडरौना समिति में पहुंचे। किसानों ने समिति के जिम्मेदारों से सप्लाई टिकट नियमानुसार जारी करने की मांग की। किसानों की बातों को अधिकारियों द्वारा अनसुना करने से नाराज किसानों ने ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी रविंद्रधर द्विवेदी को बंधक बनाकर नारेबाजी करने लगे। किसानों का आरोप है कि सचिव श्रीराम मनमानी तरीके से एक समिति क्षेत्र में विभिन्न क्रय केंद्रों को सप्लाई टिकट जारी कर रहे हैं।
 
 
आरोप है कि भटवलिया के किसानों को छठवां पक्ष का 12 कालम चल रहा है, जबकि अकबरपुर रामकोला क्रय केंद्र पर 9 वां पक्ष का 2 दूसरा कालम चल रहा है। आरोप है भटवलिया के कुछ नया व पुराने किसानों को अब तक एक भी सप्लाई टिकट नहीं मिला है। किसानों ने सभी क्रय केंद्रों पर समान रूप से पक्ष व कालम का निर्धारण करने तथा भटवलिया गेट के किसानों को अकबरपुर रामकोला से जोड़ने की मांग करते हुए इसमें सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
 
 
इसी तरह कल कठकुईयां केन यूनियन पर किसानों ने किसान गोष्ठी नहीं होने दिया। वहाँ के किसानों का आरोप है कि इस यूनियन पर कोई अधिकारी बैठता नहीं है। किसान अपने सप्लाई टिकट पाने के लिए परेशान हैं। इसके लिए क ई बार जिला गन्ना अधिकारी से कहा गया किन्तु अधिकारी ने ध्यान नही दिया जिस कारण अब किसानों के आक्रोश का कोपभाजन होना पड़ेगा। कुछ किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी पर आरोप लगाया कि गन्ना माफियाओं के इसारे पर जिला गन्ना अधिकारी काम कर रहे हैं। कई चीनी मिलों का 10 वां पक्ष सप्लाई टिकट का चल रहा है किन्तु अधिकारी ने अभी तक  नया सर्वे  नहीं कराया। जिससे जिन किसानों के पास गन्ना नहीं है उनके टिकटों का उपयोग गन्ना माफिया कर रहे हैं। 
 
 
 इस संबंध में वेदप्रकाश सिंह, जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को बंधक बनाना गलत है। अगर कहीं पक्ष निर्धारण में गडबड़ी होगी तो उसे दुरूस्त करा दिया जाएगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS