ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
राहुल गांधी ने अमेठी से भरा नामांकन, सपोर्ट करने पहुंची पूरी गांधी फैमिली
By Deshwani | Publish Date: 10/4/2019 2:40:54 PM
राहुल गांधी ने अमेठी से भरा नामांकन, सपोर्ट करने पहुंची पूरी गांधी फैमिली

अमेठी। लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अमेठी से नामांकन भरा। राहुल गांधी के नामांकन के दौरान यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे।

 
नामांकन दाखिल करने से पहले राहुल गांधी ने मुंशीगंज से गौरीगंज के बीच तीन किलोमीटर की दूरी तक रोड शो किया। खास बात यह है कि राहुल गांधी के इस रोड शो का नाम 'अभिनन्दन एवं आशिर्वाद' रखा गया था। 
 
अमेठी में नामांकन दाखिल करने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल के नामांकन के लिए जिला अधिकारी कार्यालय को दुल्हन की तरह फूलों से सजाया था। इस रोड शो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता है। 
 
मुंशीगंज से शुरू हुए रोड शो में सड़क किनारे कांग्रेस समर्थकों की भारी भीड़ जमा थी। कार्यकर्ताओं के हाथों में कांग्रेस का झंडा दिखा। महिलाएं घर से छज्जों से फूलों की बारिश कर रही थी। भारी गर्मी में भी कार्यकर्ताओं का लंबा जुलूस गांधी के काफिले के साथ चल रहा था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS