ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
विपक्षी पार्टियों ने जनता का चीर हरण किया: योगी आदित्यनाथ
By Deshwani | Publish Date: 8/4/2019 6:16:10 PM
विपक्षी पार्टियों ने जनता का चीर हरण किया: योगी आदित्यनाथ

बिजनौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बसपा, सपा और कांग्रेस ने राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों का राजनीतिकरण किया है। गरीबों का हक मारना भी चीर हरण होता है। इन विपक्षी दलों ने आज तक जनता का चीर हरण किया है। जनता फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की कमान सौंपने जा रही है।

 
बिजनौर में नजीबाबाद रोड पर स्टेट बैंक के सामने वर्धमान कॉलोनी के मैदान में बिजनौर से भाजपा उम्मीदवार कुंवर भारतेंद्र सिंह के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनसभा की। 
 
मुख्यमंत्री ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर करारे प्रहार करते हुए कहा कि जनता सब कुछ जानती है। दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर सम्मानित करने वालों को जनता देख चुकी है। केवल 38 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। बसपा को इस लोकसभा चुनाव में भी एक भी सीट नहीं मिलेगी। 
 
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने कांग्रेस को विसर्जित करने को कहा था, अब राहुल ने महात्मा गांधी के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया है। भाजपा के समर्थकों को साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वायनाड में राहुल गांधी की रैली में हरा रंग लहरा रहा था। क्या अब चांद सितारे वाले झंडे से देश चलेगा। 
 
देश का विकास केवल नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही हो सकता है। केंद्र और राज्य सरकार ने विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है। जबकि विपक्षी दल विकास के मामले में बाधक बन रहे हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS