राज्य
केरल: आदिवासी युवती श्रीधन्या को सिविल सेवा में सफल होने पर राहुल ने दी बधाई
By Deshwani | Publish Date: 6/4/2019 5:07:44 PMनई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज केरल की पहली आदिवासी युवती श्रीधन्या सुरेश को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएसएसी) की सिविल सेवा परीक्षा-2018 में चयनित होने पर बधाई दी है।
श्रीधन्या केरल के वायनाड से आती हैं, जो इस बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का निर्वाचन क्षेत्र भी है। राहुल इस बार उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट के अलावा वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। 22 वर्षीय श्रीधन्या ने सिविल सेवा परीक्षा में 410वीं रैंक हासिल की है। वह सुरेश और कमला की पुत्री हैं, जो कुरिचिया जनजाति से हैं।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा, ''वायनाड की सुश्री श्रीधन्या सुरेश, केरल की पहली आदिवासी लड़की हैं, जो सिविल सेवा में चुनी गई हैं।