ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
होली के दिन जबरिया रंग लगाने से शुरू हुए विवाद में घायल ग्राम प्रधान की पत्नी की मौत
By Deshwani | Publish Date: 4/4/2019 7:42:23 PM
होली के दिन जबरिया रंग लगाने से शुरू हुए विवाद में घायल ग्राम प्रधान की पत्नी की मौत

कुशीनगर। भानू प्रताप तिवारी।
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाने के गांव तुलसीपट्टी में होली के दिन जबरिया रंग लगाने से शुरू हुए विवाद में घायल ग्राम प्रधान की पत्नी की मंगलवार की रात गोरखपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके बाद से गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना में शामिल सभी आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर है। हालांकि एसओ ने सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा किया है।

21 मार्च को तरयासुजान थाने के गांव तुलसीपट्टी में होली के त्योहार पर रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में ग्राम प्रधान लल्लन प्रसाद की पत्नी ज्ञानती देवी 45 को गंभीर चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान मंगलवार की रात्रि में उनकी मौत हो गयी।मौत की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया।

गुरुवार की सुबह शव पोस्टमार्टम होकर घर पहुंच पाया। उधर पुलिस ने घटना में शामिल उसी गांव के हरिकेश यादव समेत अन्य छह आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गए।
पीड़ित पति ललन प्रसाद का आरोप है कि दबंगों ने उनकी पत्नी की साजिशन पिटाई की गई। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
एसओ सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि सात लोगों पर गैर इरादतन हत्या और एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS