ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
सपा और रालोसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के तीन नेता
By Deshwani | Publish Date: 3/4/2019 5:04:54 PM
सपा और रालोसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के तीन नेता

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता रहे रामसकल गुर्जर, पूर्व विधायक डॉ राजेन्द्र सिंह और राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के नेता शिव राज सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, पार्टी महासचिव भूपेन्द्र जैन और डॉ अनिल जैन ने तीनों नेताओं को प्राथमिक सदस्यता की पर्ची देकर विधिवत भाजपा में शामिल कराया।

 
इस मौके पर रामसकल गुर्जर ने कहा कि आज देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की जरूरत है और लोकसभा चुनाव में वह पार्टी को विजय दिलाने के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम करेंगे।
 
डॉ राजेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा ही देश को सही दिशा और नेतृत्व दे सकती है। उन्होंने भाजपा की नीति और रीति में निष्ठा जताते हुए कहा कि अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में वह पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS