ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
मेनका गांधी ने राहुल पर कसा तंज, कहा- गरीबों को 72 हजार रुपए मुंगेरीलाल के सपने की तरह
By Deshwani | Publish Date: 2/4/2019 10:51:34 AM
मेनका गांधी ने राहुल पर कसा तंज, कहा- गरीबों को 72 हजार रुपए मुंगेरीलाल के सपने की तरह

सुलतानपुर। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की न्याय योजना पर तंज कसा है। मेनका ने कहा कि गरीबों को 72 हजार रुपए देना मुंगेरीलाल के सपने की तरह है। कांग्रेस की आदत हमेशा से सपना दिखाने की रही है। मेनका गांधी भाजपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने आज तीसरे दिन भी यहां कई जनसभाओं को सम्बोधित किया। 

 
इसौली विधानसभा के हसनपुर में पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव जीतने का सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि मैं भविष्यवाणी नहीं कर सकती हूं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि आज एक तरफ अच्छाई है एक तरफ बुराई है। 
 
वहीं गठबंधन के प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए मेनका ने कहा दूसरी पार्टी से जो लोग लड़ रहे हैं वो बंदूक के बल पर लड़ रहे हैं, और इस तरीके से सांसद बने। एक तरफ हम हैं चाहते हैं आप लोग तरक्की करो, आपकी रक्षा हो। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS