ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
नहीं बनीं आप-कांग्रेस के गठबंधन की बात, अब दोनों पार्टी अकेले ही लड़ेंगे चुनाव
By Deshwani | Publish Date: 1/4/2019 3:01:30 PM
नहीं बनीं आप-कांग्रेस के गठबंधन की बात, अब दोनों पार्टी अकेले ही लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली। दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की कवायद पर आप संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विराम लगा दिया। केजरीवाल ने आज कहा कि वह इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं, हालांकि गांधी ने गठबंधन करने से साफ इनकार कर दिया। 

 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि दिल्ली में अब आप, कांग्रेस और भाजपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने बीते रविवार को अपने बयान में कहा था कि दिल्ली में आप के साथ गठबंधन पर जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा और इसका आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।
 
अरविंद केजरीवाल, गोपाल राय, संजय सिंह सहित आम आदमी पार्टी के कई नेता कांग्रेस से गठबंधन पर सहमति जताते रहे हैं। आप से गठबंधन के मुद्दे पर कांग्रेस में एक राय नही बन पाई है। अजय माकन, पीसी चाको सहित कुछ नेता गठबंधन के समर्थन में बोल रहे हैं शीला दीक्षित, राजेश लिलौठिया जैसे नेता इसका विरोध कर रहे हैं। फिलहाल दिल्ली के सातों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्जा है। दिल्ली में 12 मई को मतदान होना है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS