ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
उत्तर मुंबई से बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस का मिला टिकट
By Deshwani | Publish Date: 29/3/2019 5:54:23 PM
उत्तर मुंबई से बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस का मिला टिकट

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने दो द‍िन पहले ही कांग्रेस पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की थी और तीसरे दिन ही उन्‍हें कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव का टिकट थमा दिया गया। चुनाव आयोग ने नार्थ मुंबई सीट से उनकी उम्मीदवारी को मान्यता दे दी है। यह जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से दी गई है। 

 
फिल्मी दुनिया से दूर हो चुकी उर्मिला मातोंडकर को कांग्रेस ने अपना प्रत्‍याशी बनाया है। मुंबई की छह लोकसभा सीट पर 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है। मुंबई नॉर्थ से उनकी टक्‍कर भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से होगी। मुंबई नॉर्थ सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है। 
 
कांग्रेस का आकलन है कि उर्मिला मातोंडकर इस बार भाजपा उम्मीदवार गोपाल शेट्टी को कड़ी टक्कर दे सकती हैं। इस सीट से उर्मिला को एक महिला होने के साथ ही अभिनेत्री होने का भी फायदा मिलने का अंदाजा लगाया जा रहा है। यहां पर गुजराती और मराठी वोटों का समीकरण लगभग समान है। उत्तर भारतीय और मुस्लिम वोट भी लगभग 45 प्रतिशत हैं। यहां परम्परागत गुजराती वोट भाजपा को मिलते हैं। कांग्रेस ने उर्मिला मांतोडकर के रूप में मराठी वोटों के साथ ही मुस्लिम व उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की नीति बनाई है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS