राज्य
यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 30 से अधिक घायल
By Deshwani | Publish Date: 29/3/2019 10:42:34 AMगौतमबुद्धनगर। ग्रेटर नोएडा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के करीब पांच बजे एक डबल डेकर बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, 30 जख्मी हैं। औरैया डिपो की यह बस आगरा से नोएडा आ रही थी। रबूपुरा के पास ड्राइवर ने इससे नियंत्रण खो दिया और बस आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। चश्मदीदों का कहना है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी।
जानकारी के मुताबिक, घायलों को जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 12 की हालत नाजुक है। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे होते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रशासन को सूचना दी। घायलों को नजदीक के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
ज्ञात हो कि पिछले महीने भी यमुना एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस और कार की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई थी।