ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
दिग्विजय सिंह ने स्वीकारा कमलनाथ का चैलेंज, कहा- मैं चुनाव लड़ने को तैयार
By Deshwani | Publish Date: 18/3/2019 2:40:59 PM
दिग्विजय सिंह ने स्वीकारा कमलनाथ का चैलेंज, कहा- मैं चुनाव लड़ने को तैयार

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के हौंसले बुलंद है। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का मंथन जारी है। विधानसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद आत्मविश्वास से लबरेज कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में भी जीत की उम्मीद है। ऐसे में पार्टी उम्मीदवारों का चयन सोच समझ कर करना चाहती है। इसके लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से प्रदेश की कठिन से कठिन सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह किया था। कमलनाथ के आग्रह को स्वीकार करते हुए दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। 

 
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज सुबह ट्वीट कर कहा है कि वह सूबे में कठिन से कठिन सीट पर चुनाव लडने को तैयार हैं। हालांकि दिग्विजय सिंह ने यह भी स्पष्ट तौर पर कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उन्हें जिस सीट से चुनाव लडऩे का कहेंगे वे वहीं से चुनाव लड़ेंगे। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘धन्यवाद कमलनाथ जी को जिन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमजोर सीटों पर लडऩे का आमंत्रण दिया। उन्होंने मुझे इस लायक समझा मैं उनका आभारी हूं’।
 
एक अन्य ट्वीट कर उन्होंने कहा, ‘मैं राघौगढ़ की जनता की कृपा से 77 की जनता पार्टी लहर में भी लड़ कर जीत कर आया था। चुनौतीयों को स्वीकार करना मेरी आदत है। जहां से भी मेरे नेता राहुल गांधी कहेंगे मैं लोक सभा चुनाव लडऩे तैयार हूं। नर्मदे हर’। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह की पहली पसंद राजगढ़ सीट है। राजगढ़ दिग्विजय सिंह के प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राजगढ़ संसदीय क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटें जीती थी। राजगढ़ में 8 विधानसभा सीटें हैं, बीजेपी ने 2 और निर्दलीय ने एक सीट जीती थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS