ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
प्रयागराज पहुंचीं प्रियंका गांधी, हनुमानजी के दर्शन कर मांगा आशीर्वाद
By Deshwani | Publish Date: 18/3/2019 12:02:50 PM
प्रयागराज पहुंचीं प्रियंका गांधी, हनुमानजी के दर्शन कर मांगा आशीर्वाद

प्रयागराज। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी ने आज सुबह संगम स्थित हनुमानजी और अक्षयवट के दर्शन किए। उन्होंने हनुमानजी से पार्टी की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। उसके बाद मनइया घाट के लिए रवाना हो गईं।

 
कांग्रेस महासचिव और पूर्वोत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 17 मार्च की रात्रि लगभग 11.30 प्रयागराज पहुंची थीं। कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। प्रियंका ने रात्रि विश्राम पैतृक निवास आनन्द भवन में किया। वहां सोमवार की सुबह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मिलने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन प्रियंका किसी से नहीं मिलीं।
 
सुबह करीब 9.30 बजे वह स्थित लेटे हनुमानजी के दर्शन करने पहुंच गई। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और हनुमानजी से पार्टी की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके बाद प्रियंका अक्षयवट दर्शन करने पहुंची। यहां से वह मनइया घाट के लिए रवाना हो गईं। वहां से वह दुमदुमा, सिरसा, लाक्षागृह, माण्डा व कौंधियारा में छात्रों और आम नागरिकों से मुलाकात कर सीधा संवाद करेंगी। साथ ही पुलवामा में शहीद हुए महेश यादव के परिजनों से भी मिलेगी।
 
उल्लेखनीय है कि तीन दिन की यात्रा के जरिये प्रियंका गांधी वाड्रा पूर्वांचल में चुनावी शंखनाद करने आयी हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS