राज्य
आंध्र प्रदेश में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली किया ढेर
By Deshwani | Publish Date: 16/3/2019 11:50:12 AMविशाखापत्तनम। जिले के पेदाबयालु में सीआरपीएफ की 198 बटालियन, राज्य पुलिस के संयुक्त अभियान में नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। दो नक्सली मारे गए, जबकि सीआपीएफ का एक जवान घायल हो गया है।
घटना आज सुबह का है। विशाखापत्तनम जिले के पेदाबयालु में सीआरपीएफ की 198 बटालियन और राज्य पुलिस पेट्रोलिंग के लिए निकली थी। इस दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बाचमुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें दो नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ में सीआरपीएप का एक जवान भी घायल हुआ है। उसे नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।