राज्य
भाजपा होगी सबसे बड़ी पार्टी, बहुमत मिलना मुश्किल होगा: शरद पवार
By Deshwani | Publish Date: 13/3/2019 6:36:45 PMमुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी होगी, परंतु बहुमत मिलना मुश्किल होगा।
उन्होंने कहा, इसलिए भाजपा को सरकार बनाने के लिए दूसरी पार्टियों की मदद लेनी पड़ेगी। पवार ने कहा, वह 52 वर्ष से राजनीति में हैं। अब राजनीति से दूर होने का मन है। इसलिए वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। पवार ने कहा, वह हार के डर से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। भाजपा का ऐसा बयान बचकाना है।