राज्य
पंचवटी एक्सप्रेस की कपलिंग टूटने से दो डिब्बे हुए अलग, यात्रियों में हड़बड़ी
By Deshwani | Publish Date: 7/3/2019 12:14:21 PMमुंबई। मुंबई की ओर जानेवाली मनमाड-मुंबई पंचवटी एक्स्प्रेस के दो डिब्बे कपलिंग टूटने से अलग हो गए। इस घटना से यात्रियों में हड़बड़ी मच गई। आज सुबह कल्याण स्टेशन के पत्रीपूल के पास यह घटना घटी।
मध्य रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी ए. के. जैन ने बताया कि सुबह तक़रीबन 9.55 के करीब पंचवटी एक्सप्रेस के डिब्बे कपलिंग टूटने से इंजिन के साथ आगे चले गए। और बाकी डिब्बे अलग हो गए। फिलहाल इसे ठीक किया जा रहा है। इस घटना के कारण मध्य रेलवे की लोकल ट्रेन देरी से चल रही हैं।