राज्य
यशवंतपुर-टाटानगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की पेंट्री में लगी आग, कोई हताहत नहीं
By Deshwani | Publish Date: 5/3/2019 12:32:36 PMबेंगलुरु। यशवंतपुर-टाटानगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में आज आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में आग लग गई। यह आग ट्रेन की पेंट्री में लगी। कर्मचारियों ने पेंट्री कार को अलग कर दिया जिससे ट्रेन के अन्य बोगियों में आग नहीं फैली।
घटना से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, ट्रेन की पेंट्री पूरी तरह से जल गई। आग के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है। विजयवाड़ा-विजाग सेक्टर में दुर्घटना के कारण कई ट्रेनें देरी से चलीं। आग के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस और रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर हैं। यह ट्रेन बेंगलुरु के यशवंतनगर स्टेशन से झारखंड के टाटानगर स्टेशन को जा रही थी।